Saturday 20 April 2019

हमेशा शरण श्याम की चाहिए | श्याम भजन | कीर्तन | भजन | कृष्ण भजन | Hmesha shrn shyan ki chahie | Bhajan | Shyam bhajan

  श्याम भजन  

  हमेशा शरण श्याम की चाहिए  

मस्ताने है मस्तानो को न धन चाहिए 
हमेशा शरण श्याम की चाहिए 
नहीं मुक्ति पाने की है भावना 
नहीं स्वर्ग स्वर्ग जाने की है कामना 
हमे बस तेरा बंधन चाहिए 
हमेशा शरण श्याम की चाहिए ...
न इच्छा है सिंह लोक के राज की 
न इच्छा है सुर भोग सुरवाज की 
हमे तो तेरा ही भजन चाहिए 
हमेशा शरण श्याम की चाहिए ...
न चाहू मै मठ का पुजारी बनू 
न चाहू मै धर्मा धिकारी बनू 
लगी मन में है तेरी लगन चाहिए 
हमेशा शरण श्याम की चाहिए ...
नहीं चाहता मान सम्मान को बुरा 
मै समझता न अपमान को 
हरी से लगा शुद्ध मन चाहिए 
हमेशा शरण श्याम की चाहिए ...
                                By - S.S.Bhadouria

No comments:

Post a Comment