Showing posts with label गीत/Geet. Show all posts
Showing posts with label गीत/Geet. Show all posts

Saturday, 19 September 2026

बन्ना कार लेके गये ससुराल , बनरा, Banna car leke gaye sasural , Banna Banni Shaadi Geet

  बनरा 


Marriage



बन्ना कार लेके गये ससुराल 
बन्नी को लेके आयेंगे 
बन्नी करले तू सोलो श्रृंगार 
ये दिन फिर न आयेंगे 
शीश बन्नी के मौरी सोहे 
बन्ना झालर तू अपनी सम्हाल 
ये दिन फिर न आयेंगे
बन्ना कार लेके गये ससुराल 
बन्नी को लेके आयेंगे 
गले बन्नी के हरवा सोहे 
बन्ना पटका तू अपना सम्हाल 
ये दिन फिर न आयेंगे
बन्ना कार लेके गये ससुराल 
बन्नी को लेके आयेंगे 
हाथ बन्नी के चुड़ियां सोहे 
बन्ना घडिया तू अपनी सम्हाल 
ये दिन फिर न आयेंगे
बन्ना कार लेके गये ससुराल 
बन्नी को लेके आयेंगे 
मथ बन्नी के बेंदी सोहे 
बन्ना टीका तू अपना सम्हाल 
ये दिन फिर न आयेंगे
बन्ना कार लेके गये ससुराल 
बन्नी को लेके आयेंगे 
कमर बन्नी के कर्धनीया सोहे 
बन्ना बेल्ट तू अपनी सम्हाल 
ये दिन फिर न आयेंगे
बन्ना कार लेके गये ससुराल 
बन्नी को लेके आयेंगे 
तन बन्नी के लेहंगा सोहे 
बन्ना जामा तू अपना सम्हाल 
ये दिन फिर न आयेंगे
बन्ना कार लेके गये ससुराल 
बन्नी को लेके आयेंगे 
पैर बन्नी के पायल सोहे 
बन्ना जूते तू अपने सम्हाल 
ये दिन फिर न आयेंगे
बन्ना कार लेके गये ससुराल 
बन्नी को लेके आयेंगे 
शीश बन्ना के मौरी सोहे 
बन्ना झालर तू अपनी सम्हाल 
ये दिन फिर न आयेंगे
बन्ना कार लेके गये ससुराल 
बन्नी को लेके आयेंगे। 



Read more :




Sunday, 6 September 2026

भला दुल्हा बने श्री राम लखन सहिबाला बने , बनरा, Bhala dulha bane Shri Ram Lakhan sahibala bane, Banna Banni Shaadi Geet

 बनरा 


Marriage



भला दुल्हा बने श्री राम लखन सहिबाला बने  
शीश सोहे जाली का टिका मौरी पे लगे हीरा लाल 
भला दुल्हा बने श्री राम लखन सहिबाला बने
अंग सोहे केसरिया जामा उनके पटके में लगे हीरे लाल 
लखन सहिबाला बने 
भला दुल्हा बने श्री राम लखन सहिबाला बने
कान सोहे हीरा और मोती उनके कुण्डल में लगे हीरा लाल 
लखन सहिबाला बने 
भला दुल्हा बने श्री राम लखन सहिबाला बने
हाथ सोहे सोने का कंगना उनकी घडिया में लगे हीरा लाल 
भला दुल्हा बने श्री राम लखन सहिबाला बने
साथ सोहे सुंदर सी सीता उनके डोला में लगे हीरा लाल 
भला दुल्हा बने श्री राम लखन सहिबाला बने। 


Read more :




बनना ले चल ठण्डी नहेर के किनारे, नकटा गीत, Banna le chal thandhi nahar ke kinare, Shaadi me gale jane wale geet

 

नकटा 



बनना ले चल ठण्डी नहेर के किनारे 
बनना वही पे मुझे पायल बनवाना
पायल छम - छम बजेंगे बाराती सारे देखेंगे ठण्डी नहेर के किनारे ...
 बनना ले चल ठण्डी नहेर के किनारे
बनना वही पे मुझे बिछिया बनवाना
बिछिया चम - चम चमकेगी बाराती सारे देखेंगे ठण्डी नहेर के किनारे ...
बनना ले चल ठण्डी नहेर के किनारे 
बनना वही पे मुझे कर्धनीया बनवाना
कर्धनीया छम - छम बजेंगे बाराती सारे देखेंगे ठण्डी नहेर के किनारे ...
बनना ले चल ठण्डी नहेर के किनारे 
बनना वही पे मुझे हरवा बनवाना
हरवा चम - चम चमकेगा बाराती सारे देखेंगे ठण्डी नहेर के किनारे ...
बनना ले चल ठण्डी नहेर के किनारे 
बनना वही पे मुझे झुमके बनवाना
झुमके छम - छम बजेंगे बाराती सारे देखेंगे ठण्डी नहेर के किनारे ...
बनना ले चल ठण्डी नहेर के किनारे 
बनना वही पे मुझे बिंदिया बनवाना
बिंदिया चम - चम चमकेगी बाराती सारे देखेंगे ठण्डी नहेर के किनारे ...
बनना ले चल ठण्डी नहेर के किनारे 
बनना वही पे मुझे शीश फूल बनवाना
शीश फूल चम - चम चमकेगा बाराती सारे देखेंगे ठण्डी नहेर के किनारे ...
बनना ले चल ठण्डी नहेर के किनारे 
बनना वही पे मुझे पायल बनवाना। 
 

Read more :-




Monday, 31 August 2026

दिन - दिन मै श्याम तुम्हारी हूँ दिन अव वन छोटे देवर की , नकटा गीत, Din din mai shyam tumhari hu din athvta chote devar ki , Shaadi me gale jane wale geet

 

नकटा 



दिन - दिन मै श्याम तुम्हारी हूँ दिन अथवत छोटे देवर की 
पिया माथ की बेंदी तुम्हारी है ये लटकन छोटे देवर की 
दिन - दिन मै श्याम तुम्हारी हूँ दिन अथवत छोटे देवर की 
पिया गले का हार तुम्हारा है ये लटकन छोटे देवर की  
दिन - दिन मै श्याम तुम्हारी हूँ दिन अथवत छोटे देवर की 
पिया कान की बाली तुम्हारी है ये लटकन छोटे देवर की  
दिन - दिन मै श्याम तुम्हारी हूँ दिन अथवत छोटे देवर की 
पिया नाक की नथनी तुम्हारी है ये लटकन छोटे देवर की  
दिन - दिन मै श्याम तुम्हारी हूँ दिन अथवत छोटे देवर की 
पिया हाथ की चूड़ियाँ तुम्हारी है ये लटकन छोटे देवर की  
दिन - दिन मै श्याम तुम्हारी हूँ दिन अथवत छोटे देवर की 
पिया कमर की करधन तुम्हारी है ये लटकन छोटे देवर की  
दिन - दिन मै श्याम तुम्हारी हूँ दिन अथवत छोटे देवर की 
पिया पैर की पायलिया तुम्हारी है ये लटकन छोटे देवर की  
दिन - दिन मै श्याम तुम्हारी हूँ दिन अथवत छोटे देवर की 
पिया माथ की बेंदी तुम्हारी है ये लटकन छोटे देवर की।  

 

Read more :-




Sunday, 30 August 2026

कौन देश को गजरा से महके सारी साडी, नकटा गीत, Kon desh ko gajra se mahake sari sadi, Shaadi me gale jane wale geet

 

नकटा 



कौन देश को गजरा से महके सारी साडी 
सासू को लाये लहेंगा ननदी को लाये साड़ी हमको ले ओय चुनरिया रे चमके सारी रतिया ...
कौन देश को गजरा से महके सारी साडी 
सासू को लाये लड्डू ननदी को लाये पेड़ा हमको ले ओय जलेबिया रे टपके सारी रतिया ...
कौन देश को गजरा से महके सारी साडी 
सासू को लाये लड्डू कंगना को लाये झुमका हमको ले ओय पयलिया रे झनके सारी रतिया ...
कौन देश को गजरा से महके सारी साडी 
सासू को लाये लड़का ननदी को लाये लड़की हमको ले ओय सवतिया रे झगड़े सारी रतिया ...
कौन देश को गजरा से महके सारी साडी। 

 

Read more :-




Monday, 24 August 2026

होने न पायी चार संध्या बलम रसिया बन के आये गयोरे , बनरा, Hone pa payi char sndhya balam rsiya ban ke aaye gayore, Banna Banni Shaadi Geet

  बनरा 


Marriage



होने न पायी चार संध्या बलम रसिया बन के आये गयोरे 
होने न पायी चार संध्या बलम रसिया बन के आये गयोरे
बागो गयी थी फुलवा तोड़न को 
तोड़न न पायी चार फुलवा बलम मलिया बन के आये गयोरे 
होने न पायी चार संध्या बलम रसिया बन के आये गयोरे
तालो गयी थी चार साड़ी धुलन को 
धोने न पायी चार साड़ी बलम धोबिया बनके आये गयोरे 
होने न पायी चार संध्या बलम रसिया बन के आये गयोरे
कोनो गयी थी पनिया खींचन को 
खींचन न पायी चार पनिया बलम केहरा बन के आये गयोरे
महलो गयी थी खिड़की झंकन को 
झाँकन न पायी चार खिड़की बलम 
रजवा बन के आये गयोरे 
होने न पायी चार संध्या बलम मलिया 
बन के आये गयोरे। 



Read more :






Wednesday, 25 June 2025

नजर लागी राजा तेरे बंगले में, नकटा गीत, Najar lagi raja tere bangle me, Shaadi me gale jane wale geet

 

नकटा 



नजर लागी राजा तेरे बंगले में ...
जो मै होती राजा बेला चमेली 
महक रहती राजा तेरे बंगले मे 
 नजर लागी राजा तेरे बंगले में ...
जो मै होती राजा सोने टंगनवा  
लटक रहती राजा तेरे बंगले मे 
 नजर लागी राजा तेरे बंगले में ...
जो मै होती राजा काली बदरिया 
बरस रहती राजा तेरे बंगले मे 
 नजर लागी राजा तेरे बंगले में ...
जो मै होती राजा काली कोयलिया 
कुहुक रहती राजा तेरे बंगले मे 
 नजर लागी राजा तेरे बंगले में ...
जो मै होती राजा तेरी दुल्हिनया  
मटक रहती राजा तेरे बंगले मे 
 नजर लागी राजा तेरे बंगले में ...
 

Read more :-




Thursday, 19 June 2025

पान खाना मुहै रचाना दिल लगाना छोड़ दो, नकटा गीत, Nakata, Paan khana muhe rachana dil lagana chod do, Shaadi me gale jane wale geet

 

नकटा 



पान खाना मुहै रचाना दिल लगाना छोड़ दो...
पान खाना मुहै रचाना दिल लगाना छोड़ दो...
मै मना करती हूँ तुमको बागो जाना छोड़ दो 
बाग की मालिन बुरी है दिल लगाना छोड़ दो 
 पान खाना मुहै रचाना दिल लगाना छोड़ दो...
मै मना करती हूँ तुमको तालो जाना छोड़ दो 
ताल की धोबिन बुरी है दिल लगाना छोड़ दो
पान खाना मुहै रचाना दिल लगाना छोड़ दो...
मै मना करती हूँ तुमको कोनो जाना छोड़ दो 
कोनो की कहरी बुरी है दिल लगाना छोड़ दो
पान खाना मुहै रचाना दिल लगाना छोड़ दो...
मै मना करती हूँ तुमको महलो जाना छोड़ दो 
महल की रानी बुरी है दिल लगाना छोड़ दो
पान खाना मुहै रचाना दिल लगाना छोड़ दो...
मै मना करती हूँ तुमको साजन दिल लगाना छोड़ दो। 
 

Read more :-

Saturday, 14 June 2025

होने न पायी चार संध्या बलम रसि या बन के आय गयोरे, नकटा गीत, Nakata, Hone na payi char sandhya blm rasiya ban ke aay gayore, Shaadi me gale jane wale geet

 

नकटा 



होने न पायी चार संध्या बलम रसि या बन के आय गयोरे
 होने न पायी चार संध्या बलम रसि या बन के आय गयोरे 
बागो गयी थी फुलवा तोड़न को 
तोड़न न पायी चार फुलवा बलम मलिया बन के आय गयोरे 
होने न पायी चार संध्या बलम रसि या बन के आय गयोरे 
तालो गयी थी चार साड़ी धुलन को 
धोने न पायी चार साड़ी बलम धोबिया बनके आय गयो रे 
 होने न पायी चार संध्या बलम रसि या बन के आय गयोरे
कोनो गयी थी घैला खीचन को 
खीचन न पायी चार घैला बलम कैहरा बन के आय गयोरे
महलो गयी थी खिड़की झकन को झाकन न पायी चार खिड़की बलम रजवा बन के आय गयो रे 
होने न पायी चार संध्या बलम रसि या बन के आय गयोरे।

 

Read more :-

Saturday, 31 May 2025

शहर में शोर भारी है न मालूम है किस की शादी है , बनरा, Sahar me shor bhari hai na malum hai kis ki shadi hai, Banna Banni Shaadi Geet

 

 बनरा 



शहर में शोर भारी है न मालूम है किस की शादी है
बन्ने के बाबा से पूछो शहर में किसकी शादी है 
उन्होंने हँस के फरमारा मेरे नाती की शादी है ...
 शहर में शोर भारी है न मालूम है किस की शादी है
बन्ने के नाना से पूछो शहर में किसकी शादी है 
उन्होंने हँस के फरमारा मेरे नाती की शादी है ...
शहर में शोर भारी है न मालूम है किस की शादी है
बन्ने के पापा से पूछो शहर में किसकी शादी है 
उन्होंने हँस के फरमारा मेरे बेटे की शादी है ...
शहर में शोर भारी है न मालूम है किस की शादी है
बन्ने के चाचा से पूछो शहर में किसकी शादी है 
उन्होंने हँस के फरमारा मेरे भतीजे की शादी है ...
शहर में शोर भारी है न मालूम है किस की शादी है
बन्ने के भइया से पूछो शहर में किसकी शादी है 
उन्होंने हँस के फरमारा मेरे भाई की शादी है ...
शहर में शोर भारी है न मालूम है किस की शादी है। 



Read more :





Wednesday, 16 April 2025

बन्ना की लीला अपार चलो सखी देखन को चलिए , बनरा, Banna kI lila apar chalo sakhi dekhan ko chalie, Banna Banni Shaadi Geet

 बनरा 



 बन्ना की लीला अपार चलो सखी देखन को चलिए 

तन बन्ना के जामा सोहे जामा में 
लगे हीरा लाल चलो सखी 
बन्ना की लीला अपार चलो सखी देखन को चलिए  
हाथ बन्ना के कंकन सोहे घडिया में 
लगे हीरा लाल चलो सखी  

बन्ना की लीला अपार चलो सखी देखन को चलिए 

गाले बन्ना के हरवा सोहे टाई में 
लगे हीरा लाल चलो सखी  

बन्ना की लीला अपार चलो सखी देखन को चलिए 

पैर बन्ना के मोज़े सोहे जूते में 
लगे हीरा लाल चलो सखी  

बन्ना की लीला अपार चलो सखी देखन को चलिए 

संग बन्ना के हरियाली बन्नी सोहे डोली में 
लगे हीरा लाल चलो सखी  

बन्ना की लीला अपार चलो सखी देखन को चलिए ...  




Read more :





Sunday, 29 December 2024

मेरे बन्ना को कोई मत देखो नजरिया लग जाएगी , बनरा, Mere Banna ko koi mat dekho najariya lag jaegi, Banna Banni Shaadi Geet

  बनरा 




मेरे बन्ना को कोई मत देखो नजरिया लग जाएगी 
हाथ बन्ना के घड़ियाँ सोहे कंगन पे नजरिया लग जाएगी ...
मेरे बन्ना को कोई मत देखो नजरिया लग जाएगी 
सर बन्ना के सहरा सोहे पगड़ी पे नजरिया लग जाएगी ...
मेरे बन्ना को कोई मत देखो नजरिया लग जाएगी 
गले बन्ना के हरवा सोहे लड़ियों पे नजरिया लग जाएगी  ...
मेरे बन्ना को कोई मत देखो नजरिया लग जाएगी
अंग बन्ना के जामा सोहे पटुके पे नजरिया लग जाएगी  ...
मेरे बन्ना को कोई मत देखो नजरिया लग जाएगी 
पैर सोहे जूतों की जोड़ी मोजो पे नजरिया लग जाएगी  ...
संग सोहे बनना के डोला बननी पे नजरिया लग जाएगी ... 
मेरे बन्ना को कोई मत देखो नजरिया लग जाएगी .... । 



Read more :-




Saturday, 7 December 2024

बन्ना मेरे चाँद का टुकड़ा बननी मेरी जान, बनरा, Banna mere chanda ka tukda banni meri jan, Banna Banni Shaadi Geet

  बनरा 



बन्ना मेरे चाँद का टुकड़ा बननी मेरी जान...  
गले बन्ना के हरवा सोहे 
उनके हरवा मे लटके हीरे लाल 
बन्ना मेरे चाँद का टुकड़ा बननी मेरी जान... 
हाथ बन्ना के कंकन सोहे 
उनके घड़िया मे लटके हीरे लाल 
बन्ना मेरे चाँद का टुकड़ा बननी मेरी जान...
अंग बन्ना के जामा सोहे 
उनके कुर्ते मे लटके हीरे लाल 
बन्ना मेरे चाँद का टुकड़ा बननी मेरी जान...
शीश बन्ना के मोरी सोहे 
उनके झालर मे लटके हीरे लाल 
बन्ना मेरे चाँद का टुकड़ा बननी मेरी जान...
पैर बन्ना के जूते सोहे 
उनके मोज़े मे लटके हीरे लाल 
बन्ना मेरे चाँद का टुकड़ा बननी मेरी जान...
संग सोहे बन्नी का डोला 
उसके डोले मे लटके हीरे लाल 
बन्ना मेरे चाँद का टुकड़ा बननी मेरी जान। 


Read more :-


Thursday, 14 November 2024

बन्ना बुलावे भाभी-भाभी रे, बनरा, Banna bulave bhabhi bhabhi re, Banna Banni Shaadi Geet

  बनरा 




बन्ना बुलावे भाभी-भाभी रे राम कसम सरमाये रे 
सर बन्ना के मोहरी सोहे 
उनकी झाझर पे लिखा भाभी-भाभी रे राम 
बन्ना बुलावे भाभी-भाभी रे ...
गले बन्ना के हरवा सोहे 
उनकी लड़ियों पे लिखा भाभी-भाभी रे राम 
बन्ना बुलावे भाभी-भाभी रे ...
तन बन्ना के जामा सोहे 
उनकी पटुका पे लिखा भाभी-भाभी रे राम 
बन्ना बुलावे भाभी-भाभी रे ...
बाजू बन्ना के घड़ियाँ सोहे 
उनकी कंगन पे लिखा भाभी-भाभी रे राम 
बन्ना बुलावे भाभी-भाभी रे ...
पैर बन्ना के जूते सोहे 
उनकी मोजों पे लिखा भाभी-भाभी रे राम 
बन्ना बुलावे भाभी-भाभी रे ...
सर बन्ना के मोहरी सोहे 
उनकी झाझर पे लिखा भाभी-भाभी रे राम 
बन्ना बुलावे भाभी-भाभी रे। 


Read more :-


Sunday, 10 November 2024

छिपे छिपे खड़े हो जरूर कोई बात है बन्ना और बन्नी की पहली मुलाकात है, बनरा, Shahar gali banna hote aana, Banna Banni Shaadi Geet

  बनरा 



छिपे छिपे खड़े हो जरूर कोई बात है 
बन्ना और बन्नी की पहली मुलाकात है ...
बन्ना कहे मुझे मुखड़ा दिखलाओ 
बन्नी कहे मुझे बेंदी बनवाओ 
रात भर झगड़ा हुआ बड़ी मज़े की बात है ... 
छिपे छिपे खड़े हो जरूर कोई बात है 
बन्ना और बन्नी की पहली मुलाकात है ... 
बन्ना कहे मुझे मुखड़ा दिखलाओ 
बन्नी कहे मुझे हरवा बनवाओ 
रात भर झगड़ा हुआ बड़ी मज़े की बात है ...
  छिपे छिपे खड़े हो जरूर कोई बात है 
बन्ना और बन्नी की पहली मुलाकात है ...
बन्ना कहे मुझे मुखड़ा दिखलाओ 
बन्नी कहे मुझे कँगन बनवाओ 
रात भर झगड़ा हुआ बड़ी मज़े की बात है ...
 छिपे छिपे खड़े हो जरूर कोई बात है 
बन्ना और बन्नी की पहली मुलाकात है ...
बन्ना कहे मुझे मुखड़ा दिखलाओ 
बन्नी कहे मुझे अनगढ़ी बनवाओ 
रात भर झगड़ा हुआ बड़ी मज़े की बात है ...
 छिपे छिपे खड़े हो जरूर कोई बात है 
बन्ना और बन्नी की पहली मुलाकात है ...
बन्ना कहे मुझे मुखड़ा दिखलाओ 
बन्नी कहे मुझे चूड़ियाँ बनवाओ 
रात भर झगड़ा हुआ बड़ी मज़े की बात है ...
 छिपे छिपे खड़े हो जरूर कोई बात है 
बन्ना और बन्नी की पहली मुलाकात है ...
बन्ना कहे मुझे मुखड़ा दिखलाओ 
बन्नी कहे मुझे बाजूबंद बनवाओ 
रात भर झगड़ा हुआ बड़ी मज़े की बात है ...
 छिपे छिपे खड़े हो जरूर कोई बात है 
बन्ना और बन्नी की पहली मुलाकात है ...
बन्ना कहे मुझे मुखड़ा दिखलाओ 
बन्नी कहे मुझे कमरबंद बनवाओ 
रात भर झगड़ा हुआ बड़ी मज़े की बात है ...
 छिपे छिपे खड़े हो जरूर कोई बात है 
बन्ना और बन्नी की पहली मुलाकात है ...
बन्ना कहे मुझे मुखड़ा दिखलाओ 
बन्नी कहे मुझे पायल बनवाओ 
रात भर झगड़ा हुआ बड़ी मज़े की बात है ...
 छिपे छिपे खड़े हो जरूर कोई बात है 
बन्ना और बन्नी की पहली मुलाकात है ...
बन्ना कहे मुझे मुखड़ा दिखलाओ 
बन्नी कहे मुझे बिछुआ बनवाओ 
रात भर झगड़ा हुआ बड़ी मज़े की बात है ...
झगड़े में बीत गई रात है 
बन्ना और बन्नी की पहली मुलाकात है। 
 


Read more :-