Monday 10 June 2019

DLED Third Semester First Paper | Paper First | DLED तृतीय सेमेस्टर - 2019 प्रथम प्रश्न - पत्र (शैक्षिक मूल्यांकन क्रियात्मक शोध एवं नवाचार )

प्रश्न - पुस्तिका 

तृतीय सेमेस्टर - 2019 

प्रथम प्रश्न - पत्र 

(शैक्षिक मूल्यांकन क्रियात्मक शोध एवं नवाचार )

समय : 2:00 घण्टा }                        {पूर्णांक : 50 
निर्देश : 
1. सभी प्रश्न अनिवार्य हैं।  प्रत्येक प्रश्न के निर्धारित अंक प्रश्न के सम्मुख दिये गए हैं। 
2. इस प्रश्न -पत्र में तीन प्रकार के प्रश्न हैं।  वस्तुनिष्ठ प्रश्नों के सही विकल्प छाँटकर अपनी उत्तर पुस्तिका में लिखें।  अति लघु उत्तरीय प्रश्नों के उत्तर लगभग तीस [30] शब्दों में , लघु उत्तरीय प्रश्नों के उत्तर लगभग पचास [50] शब्दों में लिखिए। 

वस्तुनिष्ठ प्रश्न 

1. मूल्यांकन प्रक्रिया के सोपान हैं -  [1]
    (1) शिक्षण उद्देश्य 
    (2) सिखने से उत्पन्न अनुभव 
    (3) व्यवहार परिवर्तन 
    (4) उपर्युक्त सभी 
2. मूल्यांकन की शैक्षिक आवश्यकता किसको होती है -  [1]
    (1) छात्र 
    (2) शिक्षक 
    (3) अभिभावक और समाज 
    (4) सभी को 
3. सामान्य रूप से मूल्यांकन के कितने पक्ष होते हैं -  [1]
    (1) 5 
    (2) 2 
    (3) 6 
    (4) 4 
4. मूल्यांकन प्रक्रिया का केन्द्र बिन्दु होता है -  [1]
   (1) विद्यार्थी 
   (2) अध्यापक 
   (3) विद्यालय 
   (4) प्रधानाचार्य 
5. सतत मूल्यांकन से तात्पर्य होता है -  [1]
   (1) सत्र में दो बार परीक्षा लेना 
   (2) सत्र में तीन बार परीक्षा लेना 
   (3) सुविधानुसार परीक्षा लेना
   (4) सत्र प्रारम्भ से सत्रांत तक विद्यार्थी की योग्यता का आकलन करना 
6. शैक्षिक शोध को सामान्यतः कितने वर्गों में बांटा जाता है -  [1]
    (1) 7 
    (2) 6 
    (3) 3 
    (4) 5 
7. शिक्षण अधिगम प्रक्रिया में नवाचार है -  [1]
    (1) अभिक्रमित अनुदेशन 
    (2) टोली शिक्षण
    (3) खुली कक्षा कक्ष 
    (4) उपर्युक्त सभी 
8. निम्न में से कौन सा ब्लूम के ज्ञानात्मक क्षेत्र के अन्तर्गत नहीं आता है -  [1]
    (1) विश्लेषण 
    (2) संश्लेषण 
    (3) मूल्यांकन 
    (4) मूल्य आंकना 
9. ब्लू - प्रिन्ट है -  [1]
    (1) प्रश्न - पत्र की आधार शिला 
    (2) शिक्षण की आधार शिला 
    (3) विद्यालय की आधार शिला 
    (4) इनमें से कोई नहीं 
10. क्रियात्मक शोध का मूल आधार होता है -  [1]
    (1) समस्या का तुरन्त हल 
    (2) समस्या भी हमारा , हल भी हमारा 
    (3) सिद्धान्त का निर्माण करना 
    (4) बड़ी से बड़ी समस्या का हल 
11. किसी समस्या का प्रस्तावित उत्तर कहलाता है -  [1]
    (1) व्यतिकरण 
    (2) सममीक्षा 
    (3) प्रत्ययण 
    (4) परिकल्पना / उपकल्पना 
12. क्रियात्मक शोध का अन्तिम चरण होता है -  [1]
    (1) निष्कर्ष 
    (2) प्रदत्त विश्लेषण 
    (3) परिकल्पना नर्माण 
    (4) सांख्यिकीय विश्लेषण 
13. ''दिल्ली का लालकिला किसने बनवाया था ?'' यह किस प्रकार का प्रश्न है -  [1]
     (1) स्मृति सम्बन्धी 
     (2) विचारोत्तेजन 
     (3) तर्क  सम्बन्धी
     (4) विकासात्मक 
14. सामुदायिक सहभागिता में नवाचार है -  [1]
     (1) एन.सी.सी. (N.C.C.)
     (2) स्काउटिंग 
     (3) रेडक्रास संस्था 
     (4) उपर्युक्त सभी
15. निम्नलिखित में कौन वस्तुनिष्ठ प्रकार का प्रश्न नहीं है -  [1]
     (1) बहुविकल्पीय प्रश्न 
     (2) एकान्तर पद 
     (3) लघु उत्तरीय प्रश्न 
     (4) मिलान पद 

अति लघु उत्तरीय प्रश्न 

16. मापन प्रतीक से क्या तात्पर्य है ?  [1]
17. व्यापक मूल्यांकन का अर्थ लिखिए।   [1]
18. परीक्षण में वैधता से क्या तात्पर्य है ?  [1]
19. शिक्षा में नवाचार का अर्थ बताइए।   [1]
20. शैक्षिक शोध क्या है ?  [1]
21. क्रियात्मक शोध का अर्थ स्पष्ट कीजिए।  [1]
22. क्रियात्मक शोध के दो प्रमुख उपकरण लिखिए।  [1]
23. परिकल्पना क्या है ?  [1]
24. लिखित परीक्षा की उपयोगिता लिखिए।  [1]
25. सामाजिक कौशल मूल्यांकन के उपकरण कौन - कौन से हैं ?  [1]
26. सामाजिक दृष्टिकोण से मूल्यांकन की आवश्यकता क्यों है ? लिखिए।  [1]
27. मांसपेशियां एवं आंगिक गतिविधियां मूल्यांकन के किस पक्ष से सम्बन्धित होती हैं ?  [1]
28. मौखिक अभिव्यक्ति के साधन कौन - कौन से हैं ?  [1]
29. उपचारामत्क शिक्षण की कोई दो विधियां लिखिए।  [1]
30. क्रियात्मक शोध की शिक्षा में आवश्यकता बताइये।  [1]

लघु उत्तरीय प्रश्न 

31. प्रश्नों के प्रकार को स्पष्ट कीजिए।  [2]
32. मूल्यांकन के क्रियात्मक पक्ष को उदाहरण सहित स्पष्ट कीजिए।  [2]
33. शैक्षिक नवाचार का महत्व बताइये।  [2]
34. क्रियात्मक शोध के चरणों को लिखिए।  [2]
35. परीक्षण एवं मापन में अन्तर स्पष्ट कीजिए।  [2]
36. सेमेस्टर पद्वति से क्या आशय है ?  [2]
37. सतत एवं वार्षिक मूल्यांकन में पुनर्बलन से क्या तात्पर्य है ?[2]
38. एक उत्तम परीक्षण की विशेषताएं बताइए।  [2]
39. प्रार्थना स्थल की गतिविधियों में नवाचार बताइये।  [2]
40. रचनात्मक मूल्यांकन एवं आकलित मूल्यांकन की तुलना कीजिए।  [2]




No comments:

Post a Comment