Monday 10 June 2019

DLED Third Semester Paper of Science | 2019 Paper | DLED तृतीय सेमेस्टर - 2019 तृतीय प्रश्न -पत्र (विज्ञानं ) | Science Paper of DLED

 प्रश्न - पुस्तिका 

तृतीय सेमेस्टर - 2019

तृतीय प्रश्न -पत्र 

(विज्ञानं )

समय : 1:00 घण्टा }                        {पूर्णांक : 25 
निर्देश : 
1. सभी प्रश्न अनिवार्य हैं।  प्रत्येक प्रश्न के निर्धारित अंक प्रश्न के सम्मुख दिये गए हैं। 
2. इस प्रश्न -पत्र में तीन प्रकार के प्रश्न हैं।  वस्तुनिष्ठ प्रश्नों के सही विकल्प छाँटकर अपनी उत्तर पुस्तिका में लिखें।  अति लघु उत्तरीय प्रश्नों के उत्तर लगभग तीस [30] शब्दों में , लघु उत्तरीय प्रश्नों के उत्तर लगभग पचास [50] शब्दों में लिखिए। 

वस्तुनिष्ठ प्रश्न 

1. हरितलवक पाया जाता है -  [1]
    (1) जन्तुकोशिका में 
    (2) कवक में 
    (3) विषाणु में 
    (4) वनस्पति कोशिका में 
2. टेलीफोन का अविष्कार किया था -  [1]
    (1) ग्राहम बेल 
    (2) न्यूटन 
    (3) आर्किमिडीज 
    (4) सेमुअल मोर्स 
3. कार्बन का क्रिस्टलीय रूप है -  [1]
    (1) काजल 
    (2) जन्तु चारकोल 
    (3) कोयला 
    (4) हीरा 
4. द्रव के गैस में बदलने की क्रिया को कहते हैं -  [1]
    (1) गलनांक 
    (2) हिमांक 
    (3) वाष्पीकरण 
    (4) संघनन 
5. चना / मटर की जड़ों की गांठों में पाया जाने वाला जीवाणु है -[1]
     (1) राइजोबियम 
     (2) क्लास्ट्रीडियम 
     (3) एजोटोबैक्टर 
     (4) लैक्टोबैसिलस 

अति लघु उत्तरीय प्रश्न 

6. वायुमण्डल में कार्बन -डाई - ऑक्साइड की मात्रा बढ़ने पर क्या होता है ?  [1]
7. जड़ किसे कहते हैं ? पौधों में पायी जाने वाली जड़ें कितने प्रकार की होती हैं ?  [1]
8. कैंची किस प्रकार का उत्तोलक है ?  [1]
9. पालीथीन बहुलक के दो उपयोग लिखिए।  [1]
10. दूरदृष्टि दोष दूर करने के लिये चश्में में कौन सा लेन्स प्रयोग करते है ?  [1]
11. कौन सा जन्तु मरुस्थलीय वातावरण के लिये अधिक उपयुक्त है और क्यों ?  [1]

लघु उत्तरीय प्रश्न 

12. प्राकृतिक संपदा क्या है ? इसके संरक्षण के उपायों को लिखिए।  [2]
13. ऊष्मा संचरण की कितनी विधियां हैं ? किसी एक विधि के बारे में लिखिए।  [2]
14. प्रतिजैविक दवाएं किसे कहते हैं ? इनका क्या उपयोग है ?  [2]
15. पत्तियों के कार्य क्या हैं ?लिखिए।  [2]
16. प्रकार के अपवर्तन के नियमों को लिखिए।  [2]
17. उत्तल दर्पण के द्वारा किस प्रकार का प्रतिबिम्ब बनता है ? [2]
18. सूक्ष्म लिवों की उपयोगिता लिखिए।  [2]




No comments:

Post a Comment