Wednesday 19 June 2019

DLED Third Semester Second Paper | 2019 Paper | प्रश्न - पुस्तिका तृतीय सेमेस्टर - 2019 द्दितीय प्रश्न - पत्र (समावेशी शिक्षा ) | Samaveshi shiksha Paper

प्रश्न - पुस्तिका 

तृतीय सेमेस्टर - 2019 

द्दितीय प्रश्न - पत्र 

(समावेशी शिक्षा )


समय : 2:00 घण्टा }                        {पूर्णांक : 50 

निर्देश : 

1. सभी प्रश्न अनिवार्य हैं।  प्रत्येक प्रश्न के निर्धारित अंक प्रश्न के सम्मुख दिये गए हैं। 

2. इस प्रश्न -पत्र में तीन प्रकार के प्रश्न हैं।  वस्तुनिष्ठ प्रश्नों के सही विकल्प छाँटकर अपनी उत्तर पुस्तिका में लिखें।  अति लघु उत्तरीय प्रश्नों के उत्तर लगभग तीस [30] शब्दों में , लघु उत्तरीय प्रश्नों के उत्तर लगभग पचास [50] शब्दों में लिखिए। 

वस्तुनिष्ठ प्रश्न 


1. कौन विशिष्ट बालक नहीं है -  [1] 
    (1) प्रतिभाशाली बालक 
    (2) मन्दबुद्धि बालक 
    (3) दृष्टिदोष युक्त बालक
    (4) अल्पसंख्यक बालक 
2. प्रतिभाशाली बालकों की शिक्षा में क्या आवश्यक है ?  [1]
    (1) तीव्र गति से अध्ययन 
    (2) संपुष्ट कार्यक्रम 
    (3) व्यक्तिगत ध्यान 
    (4) उपरोक्त सभी 
3. प्रारम्भिक अवस्था में मन्द बुद्धि बालकों की पहचान हो सकती है-  [1]
    (1) अवलोकन से 
    (2) परीक्षण से 
    (3) साक्षात्कार से 
    (4) प्रक्षेपी प्रविधि से 
4. निर्देशन की आवश्यकता होती है -  [1]
    (1) अपंग व्यक्तियों को 
    (2) विशेष व्यक्तियों को 
    (3)सामान्य व्यक्तियों को 
    (4) सभी व्यक्तियों को 
5. दृष्टि - दोष की पहचान है -  [1]
    (1) आंखों को बार - बार झपकाना 
    (2) पढ़ते समय आंखों में दर्द 
    (3) पुस्तक को आंखों के निकट रखना 
    (4) उपर्युक्त सभी परेशानियां 
6. विशिष्टता का सम्प्रव्यय होता है -  [1]
    (1) केवल गुणात्मक 
    (2) केवल मात्रात्मक 
    (3) गुणात्मक व मात्रात्मक दोनों 
    (4) कुछ कहा नहीं जा सकता 
7. कौन शिक्षा के क्षेत्र में विशिष्ट बालकों का वर्ग नहीं है -  [1]
    (1) बौद्धिक दृष्टि से विशिष्ट बालक 
    (2) शारीरिक दृष्टि से विशिष्ट बालक 
    (3) जातिगत दृष्टि से विशिष्ट बालक 
    (4) शैक्षिक दृष्टि से विशिष्ट बालक 
8. ब्रेल विधि सम्बन्धित है -  [1]
    (1) श्रवण दोष 
    (2) मानसिक दोष 
    (3) अपंगहीनता 
    (4) दृष्टि दोष 
9. भारतीय पुनर्वास परिषद अधिनियम कब पारित हुआ था -  [1]
     (1) 1991 
     (2) 1992 
     (3) 1993 
     (4) 1995 
10. विशिष्ट बालकों की शिक्षा के लिए चलाए जाते हैं -  [1]
     (1) विशिष्ट कार्यक्रम 
     (2) संवर्धन कार्यक्रम 
     (3) उपचारी सभी 
     (4) उपरोक्त सभी 
11. श्रवण बाधित बालकों में प्रायः सुनने की क्षमता होता है -  [1]
     (1) 30 - 50 डेसिबल 
     (2) 50 - 60 डेसिबल 
     (3) 60 डेसिबल या अधिक 
     (4) 50 डेसिबल या अधिक 
12. विशिष्ट शिक्षा के अन्तर्गत कौन आता है -  [1]
     (1) विकलांगता 
     (2) रोगग्रस्तता 
     (3) अक्षमता 
     (4) उपर्युक्त सभी 
13. सही दृष्टि कहलाती है -  [1]
     (1) 6/6 
     (2) 6/9 
     (3) 6/12 
     (4) 6/18 
14. शैक्षिक समावेशन से तात्पर्य है -  [1]
     (1) पिछड़े  बच्चों को शिक्षा प्रदान करना 
     (2) विकलांग बच्चों को शिक्षा से जोड़ना 
     (3) सभी बच्चों को शिक्षा प्रक्रिया से जोड़ना 
     (4) बच्चों में शैक्षिक समझ बढ़ाना 
15. भाटिया बैटरी में कुल कितने उप परीक्षण हैं -  [1]
     (1) 2 
     (2) 3 
     (3) 5 
     (4) 7 

अति लघु उत्तरीय प्रश्न 

16. शैक्षिक उपलब्धि का सूत्र बताइये।  [1]
17. मन्दबुद्धि बालकों की बुद्धिलब्धि कितनी होती है ?  [1]
18. सृजनात्मकता के प्रमुख तत्व बताइये।  [1]
19. परामर्श प्रक्रिया के प्रमुख अंग बताइये।  [1]
20. निर्देशन के दो उद्देश्य बताइये।  [1]
21. निर्देशन के दो उपकरण बताइये।  [1]
22. '' An Enriched Curriculum for Rapid Learners'' पुस्तक के लेखक कौन हैं ?  [1]
23. प्रतिभाशाली बालक की एक परिभाषा बताइये।  [1]
24. पिछड़े बालकों की दो विशेषतायें बताइये।  [1]
25. मन्दबुद्धि बालकों के शिक्षक के दो गुण बताइये।  [1]
26. दो बुद्धि परीक्षणों के नाम बताइये।  [1]
27. परामर्शदाता के चार गुण बताइये।  [1]
28. ''Educational and Vocational Guidance'' का लेखक बताइये।  [1]
29. रेविन्स प्रोग्रेसिव मैट्रिक्स क्या है ?  [1]
30. बिने ने साइमन के सहयोग से सर्वप्रथम कब बुद्धि परीक्षण तैयार किया ?  [1]

लघु उत्तरीय प्रश्न 

31. पिछड़े बालकों की शिक्षा व्यवस्था पर प्रकाश डालिये।  [2]
32. समस्यात्मक बालकों की उपचार विधियों पर प्रकाश उदाहरण सहित बताइये।  [2]
33. अपराधी बालकों की उपचार विधियों पर प्रकाश डालिये।  [2]
34. निर्देशन तथा परामर्श में अन्तर बताइये।  [2]
35. विकलांग बालकों की पुनर्वास योजना तैयार कीजिए।  [2]
36. वाक् - दोष के प्रकार बताइये।  [2]
37. प्रतिभाशाली बालकों की विशेषताएं तथा शिक्षा - व्यवस्था को स्पष्ट कीजिए।  [2]
38. श्रवण क्षतियुक्त बालकों के प्रकार बताइये।  इन बालकों की पहचान कैसे करेंगे ?  [2]
39. मन्द बुद्धि बालकों का अर्थ एवं परिभाषा बताइये।  मन्द बुद्धि बालक के क्या लक्षण हैं ?  [2]
40. सृजनात्मक बालकों का अर्थ एवं विशेषताएं बताइये।  [2]





No comments:

Post a Comment