Wednesday 19 June 2019

DLED Third Semester Fifth Paper | Paper Five | DLED तृतीय सेमेस्टर - 2019 पंचम प्रश्न - पत्र (सामाजिक अध्य्यन) | Samajik adhyyan Paper of DLED | Social studies Paper of DLED

 प्रश्न - पुस्तिका 

तृतीय सेमेस्टर - 2019

पंचम प्रश्न -पत्र 

(सामाजिक अध्य्यन)

समय : 2:00 घण्टा }                        {पूर्णांक : 50 
निर्देश : 
1. सभी प्रश्न अनिवार्य हैं।  प्रत्येक प्रश्न के निर्धारित अंक प्रश्न के सम्मुख दिये गए हैं। 
2. इस प्रश्न -पत्र में तीन प्रकार के प्रश्न हैं।  वस्तुनिष्ठ प्रश्नों के सही विकल्प छाँटकर अपनी उत्तर पुस्तिका में लिखें।  अति लघु उत्तरीय प्रश्नों के उत्तर लगभग तीस [30] शब्दों में , लघु उत्तरीय प्रश्नों के उत्तर लगभग पचास [50] शब्दों में लिखिए। 

वस्तुनिष्ठ प्रश्न 

1. 'पिट्स इण्डिया एक्ट ' पारित हुआ -  [1]
   (1) 1773 ई . में 
   (2) 1784 ई . में 
   (3) 1763 ई . में 
   (4) 1813 ई . में 
2. तुजुके बाबरी की भाषा है -  [1]
   (1) उर्दू 
   (2) हिन्दी 
   (3)फारसी 
   (4) तुर्की 
3. चित्रकला का सर्वाधिक विकास हुआ -  [1]
   (1) बाबर के शासनकाल में 
   (2) हुमायूं के शासनकाल में 
   (3) जहांगीर के शासनकाल में 
   (4) औरंगजेब के शासनकाल में 
4. स्थाई बंदोबस्त प्रणाली शुरू की -  [1]
   (1) लार्ड क्लाइव ने 
   (2) लार्ड कार्नवालिस ने 
   (3) वारेन हेस्टिंग्स ने 
   (4) सर जान शोर ने 
5. अकबर के प्रसिद्ध दरबारी संगीतज्ञ थे -  [1]
   (1) टोडरमल 
   (2) मुल्ला दो प्याजा 
   (3) अब्दुर्ररहीम खानखाना 
   (4) तानसेन 
6. 'बुलन्द दरवाजा ' का निर्माण कराया -  [1]
   (1)अकबर 
   (2) बाबर 
   (3) हुमायूं 
   (4) औरंगजेब 
7. इलाहाबाद की संधि हुई थी -  [1]
   (1) 1760 ई . में 
   (2) 1764 ई . में 
   (3) 1762 ई . में 
   (4) 1765 ई . में
8. नकदी फसल है -  [1]
   (1) गन्ना 
   (2) गेहूं 
   (3)चाय 
   (4) दालें 
9. नरौरा परमाणु ऊर्जा केन्द्र स्थित है -  [1]
   (1) महाराष्ट्र में 
   (2) राजस्थान में 
   (3) उत्तर प्रदेश में 
   (4) तमिलनाडु में 
10. धात्विक पदार्थ के अन्तर्गत आते हैं -  [1]
   (1) लोहा 
   (2) तांबा 
   (3) सोना 
   (4) उपर्युक्त सभी 
11. संचार का साधन नहीं है -  [1]
   (1) टेलीकांफ्रेंसिंग 
   (2) हेलीकॉप्टर 
   (3) इण्टरनेट 
   (4) ई - मेल 
12. महान विक्टोरिया मरुस्थल पाया जाता है -  [1]
   (1) अमेरिका में 
   (2) अफ्रीका में 
   (3) एशिया में 
   (4) ऑस्ट्रेलिया में 
13. राष्ट्रपति द्वारा राज्यसभा में कितने सदस्यों को मनोनीत किया जाता है -  [1]
   (1) 14 
   (2) 2 
   (3) 15 
   (4) 12 
14. राज्यसभा का पदेन सभापति (अध्यक्ष ) होता है -  [1]
   (1) राष्ट्रपति 
   (2) उपराष्ट्रपति 
   (3) प्रधानमंत्री 
   (4) लोकसभा अध्यक्ष 
15. भारत में शासन का प्रमुख होता है -  [1]
   (1) प्रधानमंत्री 
   (2) राष्ट्रपति 
   (3) राज्यपाल 
   (4) मुख्य न्यायाधीश 

अति लघु उत्तरीय प्रश्न 

16. खानवा का युद्ध किसके - किसके बीच हुआ था ?  [1]
17. शिवाजी का राज्याभिषेक कहां हुआ था ?  [1]
18. 1857 ई . की क्रान्ति किस मुगल शासक के समय हुई थी ?  [1]
19. भारत में अंग्रेज और फ्रांसीसियों के मध्य संघर्ष के कोई दो कारण लिखिए।  [1]
20. बंगाल में दोहरी शासन - व्यवस्था किसने शुरू की ?  [1]
21. भारत में हरित क्रान्ति के जनक कौन थे ?  [1]
22. स्थल मार्ग के किन्हीं दो साधनों के नाम बताइये।  [1]
23. सौर ऊर्जा से क्या अभिप्राय है ?  [1]
24. मजबूती के आधार पर लौह धातु के कितने प्रकार होते हैं ?  [1]
25. सहारा मरुस्थल किस महाद्वीप में स्थित है ?  [1]
26. व्यापार के द्वारा वस्तुओं को दूसरे देश में बेचना क्या कहलाता है ?  [1]
27. समवर्ती सूची के विषयों पर कौन सी सरकार कानून बना सकती है ?  [1]
28. राज्यसभा के सदस्यों का कार्यकाल लिखिए। इसके एक तिहाई सदस्य कितने वर्ष बाद अवकाश ग्रहण करते हैं ?  [1]
29. भारतीय संसद किससे मिलकर बनती है ?  [1]
30. भारत में प्रथम पंचवर्षीय योजना कब प्रारम्भ हुई ?  [1]

लघु उत्तरीय प्रश्न 

31. शाहजहां के काल को मुगलकाल का स्वर्णयुग क्यों कहते हैं ?  [2]
32. औरंगजेब की धार्मिक नीति के क्या परिणाम हुए ?  [2]
33. पानीपत के तृतीय युद्ध में मराठों की पराजय के कारणों के उल्लेख कीजिए।  [2]
34. शिवाजी के केन्द्रीय शासन - व्यवस्था की विशेषताएं क्या थीं ? लिखिए।  [2]
35. कोयला हमारे लिए किस प्रकार उपयोगी है , स्पष्ट कीजिए।  [2]
36. किन्हीं दो संचार साधनों के नाम लिखिए और उनकी उपयोगिता का उल्लेख कीजिए।  [2]
37. आधुनिक अर्थ - व्यवस्था में बैंक का महत्व लिखिए।  [2]
38. उच्चतम न्यायालय का न्यायाधीश बनने हेतु क्या - क्या योग्ताएं होनी चाहिए ?  [2]
39. यदि आपको संसद में किसी विषय पर कानून बनवाना हो तो आप क्या करेंगे ?  [2]
40. केन्द्र सरकार की आय के स्त्रोतों का वर्णन कीजिए।  [2]




No comments:

Post a Comment