Wednesday, 25 June 2025

नजर लागी राजा तेरे बंगले में, नकटा गीत, Najar lagi raja tere bangle me, Shaadi me gale jane wale geet

 

नकटा 



नजर लागी राजा तेरे बंगले में ...
जो मै होती राजा बेला चमेली 
महक रहती राजा तेरे बंगले मे 
 नजर लागी राजा तेरे बंगले में ...
जो मै होती राजा सोने टंगनवा  
लटक रहती राजा तेरे बंगले मे 
 नजर लागी राजा तेरे बंगले में ...
जो मै होती राजा काली बदरिया 
बरस रहती राजा तेरे बंगले मे 
 नजर लागी राजा तेरे बंगले में ...
जो मै होती राजा काली कोयलिया 
कुहुक रहती राजा तेरे बंगले मे 
 नजर लागी राजा तेरे बंगले में ...
जो मै होती राजा तेरी दुल्हिनया  
मटक रहती राजा तेरे बंगले मे 
 नजर लागी राजा तेरे बंगले में ...
 

Read more :-




No comments:

Post a Comment