Friday 21 June 2019

DLED Third Semester Sixth Paper | Paper Six | DLED तृतीय सेमेस्टर - 2019 षष्ठम् प्रश्न - पत्र (हिन्दी ) | Hindi Paper of DLED

 प्रश्न - पुस्तिका 

तृतीय सेमेस्टर - 2019

षष्ठम् प्रश्न -पत्र 

(हिन्दी )

समय : 1:00 घण्टा }                        {पूर्णांक : 25 
निर्देश : 
1. सभी प्रश्न अनिवार्य हैं।  प्रत्येक प्रश्न के निर्धारित अंक प्रश्न के सम्मुख दिये गए हैं। 
2. इस प्रश्न -पत्र में तीन प्रकार के प्रश्न हैं।  वस्तुनिष्ठ प्रश्नों के सही विकल्प छाँटकर अपनी उत्तर पुस्तिका में लिखें।  अति लघु उत्तरीय प्रश्नों के उत्तर लगभग तीस [30] शब्दों में , लघु उत्तरीय प्रश्नों के उत्तर लगभग पचास [50] शब्दों में लिखिए। 

वस्तुनिष्ठ प्रश्न 

1. 'परशुराम की प्रतीक्षा ' के रचनाकार हैं -  [1]
   (1) जयशंकर प्रसाद 
   (2) रामधारी सिंह 'दिनकर '
   (3) प्रेमचन्द 
   (4) महादेवी वर्मा 
2. ' प्रत्येक ' शब्द में प्रयुक्त उपसर्ग है -  [1]
   (1) प्र 
   (2) प्रत्य 
   (3) प्रति 
   (4) एक 
3. शुद्ध वर्तनी का चयन करें -  [1]
   (1) जेष्ठ 
   (2) ज्येस्ठ 
   (3) जेठ 
   (4) ज्येष्ठ 
4. संस्कृत के वे शब्द जो हिन्दीं में ज्यों का त्यों प्रयुक्त होते हैं , वे कहे जाते हैं -  [1]
   (1) तद्भव 
   (2) तत्सम 
   (3) संकर 
   (4) देशज 
5. निम्न में से संयुक्त व्यंजन नहीं है -  [1]
   (1) क्ष 
   (2) त्र 
   (3) ज्ञ
   (4) ऋ

अति लघु उत्तरीय प्रश्न 

6. 'पुष्प ' तथा 'बिजली ' शब्द के दो - दो पर्यायवाची शब्द लिखिए।  [1]
7. 'जीवन निर्वाह ' तथा 'विणा - वादिनी ' में प्रयुक्त समास का नाम लिखिए।  [1]
8. 'आग बबूला होना ' मुहावरे का अर्थ स्पष्ट करते हुए वाक्य प्रयोग कीजिए।  [1]
9. 'अनुप्रास ' अलंकार का एक उदाहरण लिखिए।  [1]
10. 'उप ' तथा 'प्रति ' उपसर्ग लगाकर दो - दो शब्द लिखिए।  [1]
11. प्रकृति का सुकुमार कवि किसे कहा जाता है ?  [1]

लघु उत्तरीय प्रश्न 

12. भाषा शिक्षण के प्रमुख कौशल कौन - कौन से हैं ?किन्हीं दो कौशलों के उद्देश्य लिखिए।  [2]
13. प्रेरणार्थक क्रिया किसे कहते हैं ?  [2]
14. किसी एक त्योहार पर अपने शब्दों में स्वतंत्र अभिव्यक्ति प्रस्तुत कीजिए।  [2]
15. भाषा शिक्षण में मौन वाचन के महत्व को स्पष्ट कीजिए।  [2]
16. लोकोक्ति तथा मुहावरे में अन्तर स्पष्ट कीजिए।  [2]
17. विस्मयादि बोधक चिन्ह किसे कहते हैं ?उदाहरण सहित स्पष्ट कीजिए।  [2]
18. मौखिक अभिव्यक्ति के उद्देश्यों पर प्रकाश डालिए।  [2]




No comments:

Post a Comment