Saturday, 19 September 2026

बन्ना कार लेके गये ससुराल , बनरा, Banna car leke gaye sasural , Banna Banni Shaadi Geet

  बनरा 


Marriage



बन्ना कार लेके गये ससुराल 
बन्नी को लेके आयेंगे 
बन्नी करले तू सोलो श्रृंगार 
ये दिन फिर न आयेंगे 
शीश बन्नी के मौरी सोहे 
बन्ना झालर तू अपनी सम्हाल 
ये दिन फिर न आयेंगे
बन्ना कार लेके गये ससुराल 
बन्नी को लेके आयेंगे 
गले बन्नी के हरवा सोहे 
बन्ना पटका तू अपना सम्हाल 
ये दिन फिर न आयेंगे
बन्ना कार लेके गये ससुराल 
बन्नी को लेके आयेंगे 
हाथ बन्नी के चुड़ियां सोहे 
बन्ना घडिया तू अपनी सम्हाल 
ये दिन फिर न आयेंगे
बन्ना कार लेके गये ससुराल 
बन्नी को लेके आयेंगे 
मथ बन्नी के बेंदी सोहे 
बन्ना टीका तू अपना सम्हाल 
ये दिन फिर न आयेंगे
बन्ना कार लेके गये ससुराल 
बन्नी को लेके आयेंगे 
कमर बन्नी के कर्धनीया सोहे 
बन्ना बेल्ट तू अपनी सम्हाल 
ये दिन फिर न आयेंगे
बन्ना कार लेके गये ससुराल 
बन्नी को लेके आयेंगे 
तन बन्नी के लेहंगा सोहे 
बन्ना जामा तू अपना सम्हाल 
ये दिन फिर न आयेंगे
बन्ना कार लेके गये ससुराल 
बन्नी को लेके आयेंगे 
पैर बन्नी के पायल सोहे 
बन्ना जूते तू अपने सम्हाल 
ये दिन फिर न आयेंगे
बन्ना कार लेके गये ससुराल 
बन्नी को लेके आयेंगे 
शीश बन्ना के मौरी सोहे 
बन्ना झालर तू अपनी सम्हाल 
ये दिन फिर न आयेंगे
बन्ना कार लेके गये ससुराल 
बन्नी को लेके आयेंगे। 



Read more :




No comments:

Post a Comment