Thursday 1 August 2019

बोले गौरा से शंकर एक दिन नर से हम भी जनाना बनेगे... | Bole Goara Se Shankar Ek Din Nar Se Ham Bhi Janana Banege... | शिव भजन | शिव वंदना | Shiv Vandana | हिंदी वंदना | गीत/Geet

  कीर्तन  

  शिव भजन  

बोले गौरा से शंकर एक दिन 
नर से हम भी जनाना बनेगे 
नर से हम भी जनाना बनेगे ...
वृन्दावन की सुहानी गली मे 
रास लीला रचाने चलेंगे ...
बोले गौरा से शंकर एक दिन 
नर से हम भी जनाना बनेगे ...
बोली गौरा अकल है भुलानी 
नर से अब तुम जनाना बनोगे ...
वृन्दावन की सुहानी गली मे 
रास लीला रचाने चलोगे ...
भोला करने लगे सब तैयारी 
नागपुर से नथुनिया मँगाया ...
पहने साड़ी बनारस वाली 
नार कितनी सलोनी बने है ..
बोले गौरा से शंकर एक दिन 
नर से हम भी जनाना बनेगे ...
आगे - आगे चली देखो गौरा 
पीछे से शिव चल पड़े है ...
रास्ते में मिले है कन्हैया 
बहू बेटी है बहुत सयानी ...
मगर लगती है आखो से कानी 
जब कन्हैया ने घूंघट उठाया 
भोले बाबा ने डमरू बजाया ...
बोले गौरा से शंकर एक दिन 
नर से हम भी जनाना बनेगे ...
                             By - S.S.Bhadouria

2 comments: