Tuesday 19 April 2022

आज हरियाला बन्ना बन्नी के घर जाता होगा, बनरा, Aaj hariyala banna banni ke ghr jata hoga

  बनरा 


Marriage 

    आज हरियाला बन्ना बन्नी के घर जाता होगा 
द्वारे की चाल होगी मरदो की भीड़ होगी 
धर्म का टीका बन्ना मस्तक पे लगवाता होगा 
आज हरियाला बन्ना बन्नी के घर जाता होगा
मंडप की बेरा होगी बन्नी के पास होगा 
लिए सिन्दूर बन्ना बन्नी के लगता होगा 
आज हरियाला बन्ना बन्नी के घर जाता होगा
कमरे की बेरा होगी भाभियो की भीड़ होगी 
लिए बतासा बन्ना बन्नी को खिलाता होगा 
आज हरियाला बन्ना बन्नी के घर जाता होगा
विदाई की बेरा होगी सखियों की भीड़ होगी 
लिए रूमाल बन्ना मन ही मन मुस्कुराता होगा 
आज हरियाला बन्ना बन्नी के घर आता 
आज रिगीला बन्ना बन्नी के घर आता। 




No comments:

Post a Comment