Thursday 2 March 2023

काले बादल से नूर बरसता है बनना बननी से मिलने को तरसता है, बनरा, Kale badal se nur barasta hai banana banni se milne ko tarasta hai

  बनरा 



Marriage



काले बादल से नूर बरसता है 
बन्ना बन्नी से मिलने को तरसता है... 
सर बन्ना के मौरा सोहे 
उनके मौरी में लाल लटकते है 
बन्ना बन्नी से मिलने को तरसता है... 
गाले बन्ना के हरवा सोहे 
उनके हरवा में लाल लटकते है
बन्ना बन्नी से मिलने को तरसता है...
अंग बन्ना के जामा सोहे 
उनके जामे में लाल लटकते है
बन्ना बन्नी से मिलने को तरसता है...
हाथ बन्ना के कंकन सोहे 
उनके घडिया में लाल लटकते है
बन्ना बन्नी से मिलने को तरसता है...
पैर बन्ना के जूते सोहे 
उनके मोज़े में लाल लटकते है
बन्ना बन्नी से मिलने को तरसता है...
संग बन्ना के बन्नी सोहे 
उनके डोले में लाल लटकते है
बन्ना बन्नी से मिलने को तरसता है...
काले बादल से नूर बरसता है 
बन्ना बन्नी से मिलने को तरसता है। 


Read more :-


No comments:

Post a Comment