Wednesday 13 March 2024

आज मेरा बन्ना ससुराल चला रे, बनरा, Aaj Mera Banna Sasural Chala Re, Banna Banni Shaadi Geet

  बनरा 


Marriage



दोनों हंसो की जोड़ी (कार ) द्वार खड़ी रे ... 
आज मेरा बन्ना ससुराल चला रे ...
शर बन्ना के मौरी सोहे 
अपनी मौरी को लेकर साथ चले हो 
आज मेरा बन्ना ससुराल चला रे ...
दोनों हंसो की जोड़ी द्वार खड़ी रे ... 
आज मेरा बन्ना ससुराल चला रे ...
तन बन्ना के जामा सोहे 
अपनी जामे को लेकर साथ चले हो 
आज मेरा बन्ना ससुराल चला रे ...
 दोनों हंसो की जोड़ी द्वार खड़ी रे ... 
आज मेरा बन्ना ससुराल चला रे ...
गले बन्ना के हरवा सोहे 
अपनी हरवे को लेकर साथ चले हो 
आज मेरा बन्ना ससुराल चला रे ...
दोनों हंसो की जोड़ी द्वार खड़ी रे ... 
आज मेरा बन्ना ससुराल चला रे ...
कलाई बन्ना के घडिया सोहे 
अपनी घडिया को लेकर साथ चले हो 
आज मेरा बन्ना ससुराल चला रे ...
दोनों हंसो की जोड़ी द्वार खड़ी रे ... 
आज मेरा बन्ना ससुराल चला रे ...
हाथ बन्ना के अँगूठी सोहे 
अपनी अँगूठी को लेकर साथ चले हो 
आज मेरा बन्ना ससुराल चला रे ...
दोनों हंसो की जोड़ी द्वार खड़ी रे ... 
आज मेरा बन्ना ससुराल चला रे ...
पैर बन्ना के जूते सोहे 
अपनी जूते को लेकर साथ चले हो 
आज मेरा बन्ना ससुराल चला रे ...
दोनों हंसो की जोड़ी द्वार खड़ी रे ... 
आज मेरा बन्ना ससुराल चला रे। 


Read more :-

No comments:

Post a Comment