Saturday 6 January 2024

बनना खड़े मधुवन में सोच रहे मन में, बनरा, Banna kade mdhuvan me socha rahe man me, Banna Banni Shaadi Geet

 

 बनरा 


Marriage


बनना खड़े मधुवन में सोच रहे मन में 
बननी के घर जाना है 
सर बनना के मौरी सोहे 
मौरी पे हीरा मोती जड़ के 
फूलो से गला भरके 
बननी के घर जाना है 
बनना खड़े मधुवन में सोच रहे मन में 
बननी के घर जाना है 
गले बनना के हरवा सोहे 
लड़ियान में हीरा मोती जड़ के
फूलो से गला भरके 
बननी के घर जाना है
बनना खड़े मधुवन में सोच रहे मन में 
बननी के घर जाना है 
हाथ बनना के कंकन सोहे 
घड़ियाँ में हीरा मोती जड़ के
फूलो से गला भरके 
बननी के घर जाना है
बनना खड़े मधुवन में सोच रहे मन में 
बननी के घर जाना है 
अंग बनना के जामा सोहे 
पटके में हीरा मोती जड़ के
फूलो से गला भरके 
बननी के घर जाना है
बनना खड़े मधुवन में सोच रहे मन में 
बननी के घर जाना है 
पैर बनना के जूतों की जोड़ी सोहे 
मोजों में हीरा मोती जड़ के
फूलो से गला भरके 
बननी के घर जाना है
बनना खड़े मधुवन में सोच रहे मन में 
बननी के घर जाना है 
संग सोहे हरियाली बननी 
डोली में हीरा मोती जड़ के
फूलो से गला भरके 
बननी को लेके आना है। 


Read more :-

No comments:

Post a Comment