Wednesday, 16 April 2025

बन्ना की लीला अपार चलो सखी देखन को चलिए , बनरा, Banna kI lila apar chalo sakhi dekhan ko chalie, Banna Banni Shaadi Geet

 बनरा 



 बन्ना की लीला अपार चलो सखी देखन को चलिए 

तन बन्ना के जामा सोहे जामा में 
लगे हीरा लाल चलो सखी 
बन्ना की लीला अपार चलो सखी देखन को चलिए  
हाथ बन्ना के कंकन सोहे घडिया में 
लगे हीरा लाल चलो सखी  

बन्ना की लीला अपार चलो सखी देखन को चलिए 

गाले बन्ना के हरवा सोहे टाई में 
लगे हीरा लाल चलो सखी  

बन्ना की लीला अपार चलो सखी देखन को चलिए 

पैर बन्ना के मोज़े सोहे जूते में 
लगे हीरा लाल चलो सखी  

बन्ना की लीला अपार चलो सखी देखन को चलिए 

संग बन्ना के हरियाली बन्नी सोहे डोली में 
लगे हीरा लाल चलो सखी  

बन्ना की लीला अपार चलो सखी देखन को चलिए ...  




Read more :





No comments:

Post a Comment