Saturday, 19 September 2026

बन्ना कार लेके गये ससुराल , बनरा, Banna car leke gaye sasural , Banna Banni Shaadi Geet

  बनरा 


Marriage



बन्ना कार लेके गये ससुराल 
बन्नी को लेके आयेंगे 
बन्नी करले तू सोलो श्रृंगार 
ये दिन फिर न आयेंगे 
शीश बन्नी के मौरी सोहे 
बन्ना झालर तू अपनी सम्हाल 
ये दिन फिर न आयेंगे
बन्ना कार लेके गये ससुराल 
बन्नी को लेके आयेंगे 
गले बन्नी के हरवा सोहे 
बन्ना पटका तू अपना सम्हाल 
ये दिन फिर न आयेंगे
बन्ना कार लेके गये ससुराल 
बन्नी को लेके आयेंगे 
हाथ बन्नी के चुड़ियां सोहे 
बन्ना घडिया तू अपनी सम्हाल 
ये दिन फिर न आयेंगे
बन्ना कार लेके गये ससुराल 
बन्नी को लेके आयेंगे 
मथ बन्नी के बेंदी सोहे 
बन्ना टीका तू अपना सम्हाल 
ये दिन फिर न आयेंगे
बन्ना कार लेके गये ससुराल 
बन्नी को लेके आयेंगे 
कमर बन्नी के कर्धनीया सोहे 
बन्ना बेल्ट तू अपनी सम्हाल 
ये दिन फिर न आयेंगे
बन्ना कार लेके गये ससुराल 
बन्नी को लेके आयेंगे 
तन बन्नी के लेहंगा सोहे 
बन्ना जामा तू अपना सम्हाल 
ये दिन फिर न आयेंगे
बन्ना कार लेके गये ससुराल 
बन्नी को लेके आयेंगे 
पैर बन्नी के पायल सोहे 
बन्ना जूते तू अपने सम्हाल 
ये दिन फिर न आयेंगे
बन्ना कार लेके गये ससुराल 
बन्नी को लेके आयेंगे 
शीश बन्ना के मौरी सोहे 
बन्ना झालर तू अपनी सम्हाल 
ये दिन फिर न आयेंगे
बन्ना कार लेके गये ससुराल 
बन्नी को लेके आयेंगे। 



Read more :




Friday, 18 September 2026

हरतालिका तीज पर भगवान शिव और माता पार्वती की मिट्टी मूर्ति

  हरतालिका तीज 

 शिव पार्वती मूर्ति 

हरतालिका तीज के पावन अवसर पर भगवान शिव और माता पार्वती की मिट्टी या बालू (पार्थिव) से बनी मूर्ति की पूजा का विशेष महत्व होता है।

Monday, 7 September 2026

गाय पर निबंध | Essay on Cow in hindi for shool level

 गाय 


Cow image




*गाय पर निबंध*


*प्रस्तावना:*
गाय एक पालतू पशु है। भारत में गाय को बहुत पवित्र माना जाता है और इसे 'गौ माता' कहा जाता है। यह एक सीधा-सादा और शांत स्वभाव वाला प्राणी है। गाय को भारतीय संस्कृति में माता के समान दर्जा दिया गया है।

*गाय का स्वरूप:*
गाय के चार पैर, दो सींग, दो कान, दो आँखें और एक लंबी पूँछ होती है। उसके गले के नीचे एक लटकता हुआ भाग होता है जिसे गलकंबल कहते हैं। गाय कई रंगों की होती है - सफेद, काली, भूरी और चितकबरी। यह घास, भूसा और अनाज खाती है। गाय के बच्चे को बछड़ा या बछिया कहते हैं जिससे वह बहुत प्रेम करती है।

*गाय से लाभ:*
गाय से हमें अनेक लाभ मिलते हैं।

*1. दूध:* गाय हमें मीठा और पौष्टिक दूध देती है। दूध हमारे शरीर के लिए बहुत उपयोगी है। दूध से दही, मक्खन, घी, पनीर और अनेक प्रकार की मिठाइयाँ बनती हैं। माँ के दूध के बाद गाय के दूध को सबसे अच्छा माना जाता है। यह बच्चों और बूढ़ों के लिए अमृत के समान है।

*2. गोबर और गोमूत्र:* गाय के गोबर से उपले बनते हैं जो गाँव में ईंधन के रूप में जलाए जाते हैं। गोबर से उत्तम खाद बनती है जो खेतों को उपजाऊ बनाती है। आजकल गोबर से बायोगैस भी बनाई जाती है जो बिजली और गैस के रूप में काम आती है। गोमूत्र से कई आयुर्वेदिक दवाइयाँ और कीटनाशक बनाए जाते हैं।

*3. खेती में सहायक:* गाय के बछड़े बड़े होकर बैल बनते हैं। बैल किसानों के सच्चे मित्र होते हैं। वे खेतों में हल जोतने और गाड़ी खींचने में मदद करते हैं।

*धार्मिक महत्व:*
हिन्दू धर्म में गाय की पूजा की जाती है। भगवान श्रीकृष्ण को गाय बहुत प्रिय थी, इसलिए उन्हें गोपाल कहा जाता है। दीपावली के अगले दिन गोवर्धन पूजा और गोपाष्टमी पर गायों की पूजा की जाती है। ऐसा माना जाता है कि गाय के शरीर में तैंतीस करोड़ देवी-देवताओं का वास होता है।

*उपसंहार:*
गाय सचमुच हमारे लिए वरदान है। वह बिना किसी स्वार्थ के हमें सब कुछ दे देती है। परंतु आजकल लोग गायों को सड़कों पर छोड़ देते हैं, जिससे उन्हें बहुत कष्ट होता है और सड़क दुर्घटनाएँ भी होती हैं। हमें गाय की रक्षा करनी चाहिए। सरकार ने भी गौहत्या पर प्रतिबंध लगाया है।

गाय हमारी अर्थव्यवस्था, धर्म और संस्कृति का महत्वपूर्ण हिस्सा है। हमें गाय का सम्मान करना चाहिए और उसकी सेवा करनी चाहिए। हमें गर्व होना चाहिए कि हम उस देश में रहते हैं जहाँ गाय को माता कहा जाता है।


Sunday, 6 September 2026

भला दुल्हा बने श्री राम लखन सहिबाला बने , बनरा, Bhala dulha bane Shri Ram Lakhan sahibala bane, Banna Banni Shaadi Geet

 बनरा 


Marriage



भला दुल्हा बने श्री राम लखन सहिबाला बने  
शीश सोहे जाली का टिका मौरी पे लगे हीरा लाल 
भला दुल्हा बने श्री राम लखन सहिबाला बने
अंग सोहे केसरिया जामा उनके पटके में लगे हीरे लाल 
लखन सहिबाला बने 
भला दुल्हा बने श्री राम लखन सहिबाला बने
कान सोहे हीरा और मोती उनके कुण्डल में लगे हीरा लाल 
लखन सहिबाला बने 
भला दुल्हा बने श्री राम लखन सहिबाला बने
हाथ सोहे सोने का कंगना उनकी घडिया में लगे हीरा लाल 
भला दुल्हा बने श्री राम लखन सहिबाला बने
साथ सोहे सुंदर सी सीता उनके डोला में लगे हीरा लाल 
भला दुल्हा बने श्री राम लखन सहिबाला बने। 


Read more :




बनना ले चल ठण्डी नहेर के किनारे, नकटा गीत, Banna le chal thandhi nahar ke kinare, Shaadi me gale jane wale geet

 

नकटा 



बनना ले चल ठण्डी नहेर के किनारे 
बनना वही पे मुझे पायल बनवाना
पायल छम - छम बजेंगे बाराती सारे देखेंगे ठण्डी नहेर के किनारे ...
 बनना ले चल ठण्डी नहेर के किनारे
बनना वही पे मुझे बिछिया बनवाना
बिछिया चम - चम चमकेगी बाराती सारे देखेंगे ठण्डी नहेर के किनारे ...
बनना ले चल ठण्डी नहेर के किनारे 
बनना वही पे मुझे कर्धनीया बनवाना
कर्धनीया छम - छम बजेंगे बाराती सारे देखेंगे ठण्डी नहेर के किनारे ...
बनना ले चल ठण्डी नहेर के किनारे 
बनना वही पे मुझे हरवा बनवाना
हरवा चम - चम चमकेगा बाराती सारे देखेंगे ठण्डी नहेर के किनारे ...
बनना ले चल ठण्डी नहेर के किनारे 
बनना वही पे मुझे झुमके बनवाना
झुमके छम - छम बजेंगे बाराती सारे देखेंगे ठण्डी नहेर के किनारे ...
बनना ले चल ठण्डी नहेर के किनारे 
बनना वही पे मुझे बिंदिया बनवाना
बिंदिया चम - चम चमकेगी बाराती सारे देखेंगे ठण्डी नहेर के किनारे ...
बनना ले चल ठण्डी नहेर के किनारे 
बनना वही पे मुझे शीश फूल बनवाना
शीश फूल चम - चम चमकेगा बाराती सारे देखेंगे ठण्डी नहेर के किनारे ...
बनना ले चल ठण्डी नहेर के किनारे 
बनना वही पे मुझे पायल बनवाना। 
 

Read more :-




Monday, 31 August 2026

Cake picture | Different different flavor cakes images

  CAKE 

White black cake
Chocolate cake 


half kg cake
Chocolate cake

2 tier cake
Mermaid theme cake



Butterscotch cake
Eaten cake









दिन - दिन मै श्याम तुम्हारी हूँ दिन अव वन छोटे देवर की , नकटा गीत, Din din mai shyam tumhari hu din athvta chote devar ki , Shaadi me gale jane wale geet

 

नकटा 



दिन - दिन मै श्याम तुम्हारी हूँ दिन अथवत छोटे देवर की 
पिया माथ की बेंदी तुम्हारी है ये लटकन छोटे देवर की 
दिन - दिन मै श्याम तुम्हारी हूँ दिन अथवत छोटे देवर की 
पिया गले का हार तुम्हारा है ये लटकन छोटे देवर की  
दिन - दिन मै श्याम तुम्हारी हूँ दिन अथवत छोटे देवर की 
पिया कान की बाली तुम्हारी है ये लटकन छोटे देवर की  
दिन - दिन मै श्याम तुम्हारी हूँ दिन अथवत छोटे देवर की 
पिया नाक की नथनी तुम्हारी है ये लटकन छोटे देवर की  
दिन - दिन मै श्याम तुम्हारी हूँ दिन अथवत छोटे देवर की 
पिया हाथ की चूड़ियाँ तुम्हारी है ये लटकन छोटे देवर की  
दिन - दिन मै श्याम तुम्हारी हूँ दिन अथवत छोटे देवर की 
पिया कमर की करधन तुम्हारी है ये लटकन छोटे देवर की  
दिन - दिन मै श्याम तुम्हारी हूँ दिन अथवत छोटे देवर की 
पिया पैर की पायलिया तुम्हारी है ये लटकन छोटे देवर की  
दिन - दिन मै श्याम तुम्हारी हूँ दिन अथवत छोटे देवर की 
पिया माथ की बेंदी तुम्हारी है ये लटकन छोटे देवर की।  

 

Read more :-




Sunday, 30 August 2026

कौन देश को गजरा से महके सारी साडी, नकटा गीत, Kon desh ko gajra se mahake sari sadi, Shaadi me gale jane wale geet

 

नकटा 



कौन देश को गजरा से महके सारी साडी 
सासू को लाये लहेंगा ननदी को लाये साड़ी हमको ले ओय चुनरिया रे चमके सारी रतिया ...
कौन देश को गजरा से महके सारी साडी 
सासू को लाये लड्डू ननदी को लाये पेड़ा हमको ले ओय जलेबिया रे टपके सारी रतिया ...
कौन देश को गजरा से महके सारी साडी 
सासू को लाये लड्डू कंगना को लाये झुमका हमको ले ओय पयलिया रे झनके सारी रतिया ...
कौन देश को गजरा से महके सारी साडी 
सासू को लाये लड़का ननदी को लाये लड़की हमको ले ओय सवतिया रे झगड़े सारी रतिया ...
कौन देश को गजरा से महके सारी साडी। 

 

Read more :-




Monday, 24 August 2026

Rakshabandhan Photos

  Rakshabandhan Photos



होने न पायी चार संध्या बलम रसिया बन के आये गयोरे , बनरा, Hone pa payi char sndhya balam rsiya ban ke aaye gayore, Banna Banni Shaadi Geet

  बनरा 


Marriage



होने न पायी चार संध्या बलम रसिया बन के आये गयोरे 
होने न पायी चार संध्या बलम रसिया बन के आये गयोरे
बागो गयी थी फुलवा तोड़न को 
तोड़न न पायी चार फुलवा बलम मलिया बन के आये गयोरे 
होने न पायी चार संध्या बलम रसिया बन के आये गयोरे
तालो गयी थी चार साड़ी धुलन को 
धोने न पायी चार साड़ी बलम धोबिया बनके आये गयोरे 
होने न पायी चार संध्या बलम रसिया बन के आये गयोरे
कोनो गयी थी पनिया खींचन को 
खींचन न पायी चार पनिया बलम केहरा बन के आये गयोरे
महलो गयी थी खिड़की झंकन को 
झाँकन न पायी चार खिड़की बलम 
रजवा बन के आये गयोरे 
होने न पायी चार संध्या बलम मलिया 
बन के आये गयोरे। 



Read more :